रक्षाबंधन पर्व के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्यवाही जारी
विजय स्वीट हाउस, न्यू विजय स्वीट्स , कुशवाहा स्वीट्स, निक्की स्वीट्स, रामजी स्वीट्स से घेवर और हाथरस स्वीट्स से भरा बर्फी का नमूना

समीर खंडेलवाल
हाथरस । खाद्य सुरक्षा विभाग सहायक आयुक्त खाद्य दो रणवीर सिंह के नेतृत्व और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के निर्देशन में लगातार छापा मार करवाई कर रहा है। इससे मिलावटखोरी करने वालों के होश उड़े हुए हैं।
बुधवार को तहसील सासनी अंतर्गत कोतवाली चौराहे पर स्थित विजय स्वीट हाउस, न्यू विजय स्वीट्स , कुशवाहा स्वीट्स, निक्की स्वीट्स, रामजी स्वीट्स पर घेवर के नमूने जांच हेतु लिए गए । इसी क्रम में हाथरस स्वीट्स से बर्फी का नमूना जांच हेतु लिया गया । रणधीर सिंह ने बताया कि छापा मार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। अग्रिम कार्रवाई रिपोर्ट प्राप्ति के बाद की जाएगी । खाद्य सचल दल में यदुवीर सिंह, पारुल सिंह, डॉ विकास कुमार, करतार सिंह, सुरेंद्र कुमार गोंड , ओमकार कुशवाहा शामिल रहे रहे।




