श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान का ’’जर्मन एकेडमी ऑफ डिजीटल ऐजुकेशन’’ के साथ शैक्षणिक अनुबंध
- जर्मन एकेडमी ऑफ डिजीटल ऐजुकेशन के इण्डिया हेड मिस्टर अमित दास एवं रीजनल मैनेजर एनबी रॉय ने विश्वविद्यालय प्रबन्धन/प्रशासन के साथ ’’साझा समझौता पत्र’’ पर हस्ताक्षर कर एक दूसरे के साथ ’’एमओयू’’ एक्सचेंज किया

– जर्मन एकेडमी के साथ इस ऐतिहासिक ’’शैक्षणिक अनुबन्ध’’ से वेंक्टेश्वरा में नवाचारो के साथ उच्च तकनीक को मिलेगा बढावा- सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यश, वेंक्टेश्वरा समूह
– शोध, नवाचारो एवं अनुभवी विदेशी/जर्मन फैकल्टी के बेस्ट एक्सपोजर के दम पर ’’वेंक्टेश्वरा स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग’’ को ’’सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस’’ के रूप में करेगे विकसित- डा. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान
– हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी, फाईव जी केनेक्टिविटी, सोलर एनर्जी जैसे अत्याधुनिक तकनीक के प्रशिक्षण से हमारे इंजीनियरिंग एवं एग्रीकल्चर में छात्र-छात्राओं को विदेशों में मिलेगे रोजगार के शानदार अवसर- प्रो. कृष्ण कान्त दवे, कुलपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय
– हम वैश्विक स्तर पर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के प्रचार-प्रसार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, इसी क्रम में उत्तर भारत के तेजी से बढ़ते प्रतिष्ठित शैक्षणिक समूह वेंक्टेश्वरा के साथ जुडकर हम बेहद गौरान्वित महसूस कर रहे हैं – अमित दास, ऐजुकेशन हेड इण्डिया जर्मन एकेडमी ऑफ डिजीटल ऐजुकेशन

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान का इंजीनियरिंग एवं एग्रीकल्चर पाठ्यक्रमों के लिए विश्व की सर्वश्रेष्ठ टेक्नोलॉजी कम्पनी जर्मन एकेडमी ऑफ डिजीटल ऐजुकेशन के साथ लेटेस्ट टेक्नोलॉजी फाईव-जी कनेक्टिविटी, हाइड्रोजन तकनीक एवं सोलर एनर्जी तकनीक पर ’’स्टूडेन्ट एक्सचेंज प्रोग्राम’’ एवं ’’फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम’’ के लिए शैक्षणिक अनुबन्ध हो गया है। इस ऐतिहासिक शैक्षणिक अनुभव के तहत दोनो देशो के छात्र-छात्राऐं कृषि एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक दूसरे देशों के तकनीक से रूबरू होंगे। इस आशय की जानकारी ’’एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद एक दूसरे के साथ एक्सचेंज होने पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने दी।
मंगलवार को श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के डा. सीवी रमन सभागार में आयोजित ’’एमओयू साईनिंग सेरेमनी’’ समारोह का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष डा.सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे, जर्मन एकेडमी के इण्डिया हेड प्रो. अमित दास, रीजनल मैनेजर एनबी रॉय, कुलसचिव पीयूष पाण्डेय आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके एवं ’’समझौता पत्र’’ एक दूसरे के साथ एक्सचेंज करके किया।
इस अवसर पर समूह सलाहकार प्रो. आरएस शर्मा, डा. राजेश सिंह, डा. एसएन साहू, डा. राजवर्द्धन, डा. अश्विन सक्सेना, डा. ओमप्रकाश गोसाई, डा. धीरज दुवे, डा. तेजपाल सिंह, डा. आशुतोष सिंह, डा. ऐना ऐरिक ब्राउन, डा. रामकुमार, जनसंपर्क अधिकारी डा. श्रीराम गुप्ता, सचिन कुमार, डा. अनिल जायसवाल, डा. योगेश्वर प्रसाद शर्मा, डा. एलएस रावत, डारेक्टर लीगल देव प्रताप सिंह, डा. सुमन, मेरठ परिसर से डा. प्रताप सिंह, विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे



