अमरोहाउत्तरप्रदेश

हसनपुर में भारत विकास परिषद ने लगाए 25 पौधे

प्रांतीय सह समन्वयक आदेश कुमार अग्रवाल ने की अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाने की अपील

नवनीत अग्रवाल 
अमरोहा। भारत विकास परिषद हसनपुर द्वारा विद्या मंदिर हसनपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद द्वारा विद्यालय परिसर में नीम, पीपल, कदम, शमी, वट, रुद्राक्ष आदि के 25 वृक्ष लगाए गये।शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में वृक्षों का महत्व बताते हुए भारत विकास परिषद के प्रांतीय सह समन्वयक आदेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। वृक्षों से ही हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है । यह बेहद चिंतनीय है कि पेड़ों के अंधाधुंध कटान और पौधरोपण नहीं होने के कारण पृथ्वी से वृक्ष खत्म होते जा रहे हैं। इससे ग्लोबल वार्मिंग का खतरा भी बढ़ रहा है। आदेश अग्रवाल ने कहा कि यदि हमारे द्वारा वृक्ष नहीं लगाए गए तो हमारी आने वाली पीढ़ी को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने सभी से अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की। इस अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा हसनपुर के अध्यक्ष संजय गर्ग,  महामंत्री सचिन कसाना,  कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल,  दिनेश अग्रवाल,  रविंद्र जिंदल,  दीपक राजपूत आदि भी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!