अमरोहाउत्तरप्रदेश

जनसंख्या के आधार पर लोगों की सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करेगा जनसेवा दल ः विनेश ठाकुर

आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 240 वीं बैठक में सामाजिक संगठनों के राजनीतीकरण के फायदे तथा नुकसान के बारे में हुई चर्चा

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा/नई दिल्ली।   जनसेवादल के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष एवं विधान केसरी समाचार पत्र के चेयरमैन,वरिष्ठ पत्रकार विनेश ठाकुर ने कहा कि सैन समाज के साथ साथ प्रजापति, पाल,कश्यप,आदि कई जातियों को आजादी के बाद से केवल वोट के रूप में प्रयोग कर सत्ता से दूर रखने का कार्य किया गया लेकिन राष्ट्रीय जनसेवा दल सभी को उनकी जनसंख्या के आधार पर सत्ता में भागीदारी देने का काम करेगा। उन्होंने तन, मन, धन से जनसेवादल को मजबूत  करने की अपील की।

रविवार को जूम एप पर हुई आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 240 वीं बैठक में सामाजिक संगठनों के राजनीतीकरण के फायदे तथा नुकसान के बारे में चर्चा की गई। मुख्य वक्ता ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारीलाल सेन ने कहा कि राजनीतिक सेवा तथा सामाजिक सेवा दोनों सेवा का उद्देश्य समाज के जीवन को नैतिक तथा कानूनी रूप से मार्गदर्शन देकर मानव जीवन को सुलभ तथा सभ्य बनाना है लेकिन सामाजिक संगठन जब किसी राजनीतिक संगठन में अपना विलय करता है तब समाज सेवक का अपने विवेक से कार्य नहीं कर पाता ।जो पार्टी अध्यक्ष कहता है, वही पत्थर की लकीर मानकर निजी स्वार्थवश राजनीतिक आकाओं के हाथों की कठपुतली बनकर रह जाता है और समाज के विकास का मार्ग पीछे छूट जाता है। राष्ट्रीय संस्थापक एमएस ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में जो भी दल या पार्टी सैन समाज को सम्मान सहित चुनाव में टिकट देगा हम उसी पार्टी का चुनाव में साथ देकर जिताने का काम करेंगे।  बैठक की अध्यक्षता कर रहे चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ट्रस्ट द्वारा नई योजना को कार्यान्वित करने तथा ट्रस्ट की सदस्य संख्या बढ़ाकर ट्रस्ट को मजबूत करने की बात कही। आरके छानीवाल ने भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान योजना का अध्ययन करने तथा ट्रस्ट के सदस्यों को सही मार्गदर्शन करने के लिए एक कमेटी बनाने का सुझाव दिया। अमरोहा जनपद के गजरौला निवासी   राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन ने कहा कि राजनीति का अर्थ सब अपने अपने अनुसार अपने फायदे के लिए करते हैं जबकि इसका कार्य राज्य में उपलब्ध संसाधनों का समान रूप से योजनाबद्ध तरीके से वितरण करना है लेकिन आज यह एक व्यवसाय बनकर रह गई है । वहीं समाज सेवा में व्यक्ति निस्वार्थ भावना से समाज की सेवा करता है। बैठक में डॉ.प्रवीण कुमार,सुंदर सिंह सैन,प्रमिला खोडे,रघुवीर शरण,राजकुमार गवली,कुंजबिहारी सविता,मांगेराम सैन,करनदीप सैन, आर. के.छानीवाल,राजेंद्र सैन,कमलेश सैनसुधीर कुमार,अशोक कुमार शर्मा,लीलाधर खंबायत,नरेश सैन,रवींद्र बोरनारे, सी. पी. सराठे आदि ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक की अध्यक्षता चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.श्रीओम ने की और संचालन राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन ने किया।

 

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!