अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में  ओरिअंटेशन प्रोग्राम “दीक्षारंभ-2024’’ का आयोजन

-नयी शिक्षा नीति में युवाओं के लिए ढेरों संभावनाएं, बस जरुरत है अपने आपको अपग्रेड करने की- सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष, वेंक्टेश्वरा समूह

– ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के युवाओं में टेलेंट की कोई कमी नहीं, बस उन्हें सही तराशने वाला होना चाहिए – इमरान जाहिद मशहूर फिल्म अभिनेता, निर्देशक एवं सीईओ टैकवन मीडिया स्कूल नई दिल्ली

– एक सफल नागरिक के रूप में अपने आपको स्थापित करने के लिए हमें प्रत्येक दिन, प्रत्येक क्षण खुद  को शिखर की ओर लेकर जाना होगा- भूपेश कोहली चीफ एडीटर सहारा समय इंडिया

-राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय डिमांड के अनुरूप योग्य समर्पित एवं ट्रेंड प्रोफेशनल्स तैयार कर रहा है वेंक्टेश्वरा समूह- डा. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय 

– हर काम में अपना शत प्रतिशत योगदान देने का प्रयास करें, सफलता निश्चित रूप से आपकी झोली में होगी – प्रो. कृष्ण कांत दवे, कुलपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय

– विपरीत परिस्थितियों में आत्मविश्वास बनाये रखना ही सफल व्यक्ति की पहचान- डा. पीयूष पांडे -रजिस्ट्रार- श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में सत्र-2024’’ में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिअंटेशन  प्रोग्राम “दीक्षारंभ-2024’’ का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान प्रबंधन एवं प्रशासन ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हे अपने अन्तर्राष्ट्रीय डिमांड के अनुरूप तैयार करने की शपथ दिलाते हुए देश सेवा में जुडने का आह्वान किया।

-वेंक्टेश्वरा संस्थान के टैगौर भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन डा. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, अभिनेता इमरान जाहिद, प्रधान सलाहकार वीपीएस अरोड़ा, कुल सचिव पीयूष कुमार पांडे   सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति डा. कृष्ण कान्त दवे आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। 

-अपने संबोधन में समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि ने कहा कि नयी शिक्षा नीति बहुत ही शानदार है। जिसमें सभी क्षेत्रों के युवाओ के लिए रोजगार की तमाम संभावनाएं निहित हैं लेकिन युवाओं को अपने आपको रोज अपग्रेड करना होगा। श्री वेंक्टेश्वरा समूह पिछले एक दशक में विभिन्न क्षेत्रों में हजारो स्किल्ड प्रोफेशनल्स तैयार कर चुका है। ये बड़े गौरव की बात है कि संस्थान के अलग अलग विषयों के प्रोफेशनल्स  युवा आज देश एवं दुनिया के विभिन्न संस्थानो में काम कर रहे हैं। 

-प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारतीय युवाओं ने शानदार तरीके से काम करके भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया है। हम अपने यहां सभी नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को एक सफल एवं सुरक्षित कैरियर देने के लिए प्रतिबद्ध  हैं। इस अवसर पर निदेशक अकादमिक  डा. राजेश सिंह, डा. दिव्या गिरधर, डा. दिनेश गौतम, डा. वीएस झा, डा. अनिल जायसवाल, डा. आशिया वाहिद, डा. नीतू पंवार, डा. पवनजीत कौर, सुनील कुमार भगवानियां, मेरठ परिसर से डा. प्रताप सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा भी उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!