अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में “स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर” का “हाईटेक रिसर्च सेंटर” शुरू

-एक सौ बयालीस बीघा में फैले इस विशाल “हाईटेक कृषि अनुसंधान संस्थान” में “मृदा परिक्षण लैब, ऑर्गेनिक फार्मिंग, एग्री रिसर्च फूड प्रोसेसिंग” समेत आधुनिक कृषि से सम्बंधित शोध एवं अनुसंधान की तमाम सुविधाएँ होगी उपलब्ध

-कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़, शोध एवं नवाचारों के बल पर वैंकटेश्वरा का स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर “सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस” के रूप में होगा विकसित – डा. सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष वैंकटेश्वरा समूह

-वैंकटेश्वरा में एग्रीकल्चर रिसर्च, मृदा परिक्षण लैब, ऑर्गेनिक फार्मिंग, फूड प्रोसेसिंग जैसी नवीनतम कृषि तकनीकों के स्थापित होने से किसान भाइयों, विशेष रूप से पश्चिमी यू.पी. के अन्नदाताओं को मिलेगा विशेष लाभ – डा. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय / संस्थान 

-ऑर्गेनिक फार्मिंग, फूड प्रोसेसिंग समेत आधुनिक वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाने से बिचौलियों के बजाय किसान सीधे होंगे लाभान्वित- प्रो. (डा.) टी. पी. सिंह, पूर्व वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टिट्यूट (आई.ए.आर.आई.) नयी दिल्ली भारत सरकार एवं विभागाध्यक्ष स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर 

-वैज्ञानिक तरीकों से की गयी उन्नत खेती देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करके विकसित राष्ट्र @ 2047 के मिशन को करेगी पूर्ण|-प्रो. (डा.) सी.पी.सिंह पूर्व कृषि वैज्ञानिक भारत सरकार 

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय / संस्थान में “स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेस” का “हाईटेक कृषि रिसर्च सेंटर” शुरू हो गया। लगभग एक सौ बयालीस बीघा में फैले इस “हाईटेक कृषि अनुसंधान संस्थान” में ऑर्गेनिक फार्मिंग, फूड प्रोसेसिंग, मृदा परिक्षण लैब समेत कृषि के क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ाकर उनको राष्ट्र विकास की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए उन्नत वैज्ञानिक कृषि से सम्बंधित तमाम सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

सोमवार को श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय / संस्थान के फेज- 2 स्थित “स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर” के “हाईटेक कृषि अनुसंधान संस्थान’ का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति प्रो. (डा.) कृष्ण कान्त दवे आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके एवं नारियल फोड़कर किया। |

-अपने सम्बोधन में संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि ने कहा कि स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर में स्थापित यह “हाईटेक कृषि अनुसंधान केंद्र” जहाँ एक ओर अन्नदाताओं विशेष रूप से पश्चिमी यू.पी. के किसानों को उन्नत वैज्ञानिक कृषि द्वारा उनकी आय बढ़ाने में मददगार साबित होगा, वही दूसरी ओर यह अर्थव्यवस्था को मजबूती देकर उनको राष्ट्र विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करेगा।  उन्होंने कहा कि नवाचारों शोध एवं वैज्ञानिक तरीके से उन्नत कृषि तकनीकों द्वारा वैंकटेश्वरा के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर को सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करेंगे। 

-हाईटेक कृषि रिसर्च सेन्टर के शुभारम्भ कार्यक्रम को प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, सीईओ अजय श्रीवास्तव एवं कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे ने भी संबोधित किया। 

-इस अवसर पर कुलसचिव पीयूष पांडेय, डा. योगेश्वर शर्मा, डा. दिव्या गिरधर, डा. दिनेश गौतम, डा.वी.एन.झा, डा.ज्योति सिंह, डा. माता प्रसाद, डा. नीतू पंवार, डा. एस.एन.साहू, डा. राजवर्धन, डा. आशुतोष, एस.एस.बघेल, डा. लक्ष्मी कान्त, डा.आशिया वाहिद, डा. विजय कुमार सिंह, डा.अभिषेक सिंह, डा. चंद्रकांत यादव, डा. ब्रिज किशोर, श्री कौशल कुमार एवं मेरठ परिसर से निदेशक डा. प्रताप सिंह मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे। 

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!