अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामनोरंजनमहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं वीजीआई मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में तिगरी में मेला स्थल पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 26 को

– अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कार्यक्रम संयोजक एवं प्रख्यात कवि डा. दिनेश रघुवंशी, विख्यात अन्तर्राष्ट्रीय कवियत्री डा. अनामिका अम्बर, डा. सौरभ जैन सुमन, प्रख्यात हास्य कवि प्रताप फौजदार, श्रृंगार रस की कवियत्री सयना सोनी, यश भारती से सम्मानित डा. सरिता शर्मा, सर्वेश अस्थाना, अनिल ’’अनल’’ समेत देश के कई सुविख्यात कवि करेंगे शिरकत।

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा।  जनपद में गजरौला ब्लाक के गंगाधाम तिगरी में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने जा रहे राजकीय गंगा मेले में 26 नवंबर को  श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं वीजीआई मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई नामीगिरामी कवि शिरकत करेंगे। 

शुक्रवार को श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रतिकुलाधिपति एवं मुख्यवक्ता डा. राजीव त्यागी ने इस संबंध में जानकारी दी। बताया कि तिगरी में लग रहे मेले में कवि सम्मेलन के अलावा एक सप्ताह का ’’वृहृद चिकित्सा मेडिकल कैंप’’, क्लीन इण्डिया-ग्रीन इण्डिया के तहत ’’पॉलीथिन मुक्त गंगा स्वच्छता अभियान’’, ’’रक्तदान शिविर’’ समेत कई सांस्कृतिक एवं स्वास्थ्य से संबंधित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।  प्रेस वार्ता के दौरान प्रधान सलाहकार डा. वीपीएस अरोड़ा, सीईओ वेंक्टेश्वरा ग्रुप अजय श्रीवास्तव, सीईओ विम्स एचपी सिंह, कुलपति डा. राकेश यादव, कुलसचिव डा. पीयूष पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आईबी राजू, मेरठ परिसर से डा. प्रताप सिंह, सीएफओ विकास भाटिया, डा. दिव्या गिरिधर, सीईओ डा. मोहित शर्मा, डा. लक्ष्मण सिंह रावत, डा. एसएन साहू, डा. राजवर्द्धन, डा. योगेश्वर शर्मा, डा. अश्विन, डा. ओम प्रकाश, डा. मंजरी, डा. आशुतोष, देव प्रताप सिंह, अरुण कुमार गोस्वामी, एसएस बघेल, विकास श्रीवास्तव, प्रीतपाल, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!