श्री वेंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी में फहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा

प्रत्येक व्यक्ति यदि निष्ठा से भ्रष्टाचार मुक्त भारत, नशा मुक्त भारत, ’’स्वस्थ भारत- स्वच्छ भारत’’ अभियान में अपनी प्रभावी भूमिका निभाए तो यह भी सच्ची राष्ट्र सेवा है। डा. सुधीर गिरी, अध्यक्ष, वेंकटेश्वरा समूह’
शानदार विदेश नीति, महिला सशक्तिकरण, सेना के आधुनिकरण, उत्कृष्ट शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के दम पर भारत आज एक वैश्विक लीडर के रूप में हुआ स्थापित- डा. राजीव त्यागी प्रति कुलाधिपति श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। ’’श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय/संस्थान में आजादी की 77 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। परिसर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया।मुंबई से आए मशहूर फिल्म अभिनेता/एक्शन डायरेक्टर एवं मोटिवेशनल स्पीकर ग्रैंडमास्टर शिफूजी/ शौर्य भारद्वाज, वेंकेटेश्वेरा के समूह अध्यक्ष डाक्टर सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी, फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक वसीम अमरोहवी, सीईओ अजय श्रीवास्तव आदि ने समस्त स्टाफ एवं छह हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ संस्थान में 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहरया एवं हवा में तिरंगे के रंगों वाले गुब्बारे व सफेद कबूतर उड़ाए गए। इस अवसर पर समूह चेयरमेन के प्रधान सलाहकार डाक्टर वीपीएस अरोड़ा, कुलपति डाक्टर राकेश यादव, कुलसचिव प्रोफेसर पीयूष पांडे, सुरक्षा निदेशक रिटायर्ड एसपी राम यश सिंह, सीओ गुरु दयाल सिंह कटियार, मेरठ परिसर से डाक्टर प्रताप सिंह, बृजपाल सिंह, दीपक कुमार, एस एस बघेल, डाक्टर वीबी बोरा, डाक्टर राजेश सिंह, डाक्टर एस एन साहू, डाक्टर सी पी कुशवाहा, अरुण गोस्वामी, नीतूश्री पाल, बालाजी, सीएफओ विकास भाटिया, डाक्टर लक्ष्मण सिंह रावत, एमएस डाक्टर आईबी राजू, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।










