उमंग डेयरीज लिमिटेड गजरौला में छह दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जनपद के गजरौला में स्थित उमंग डेयरीज लिमिटेड में मां भगवती की छह दिवसीय पूजा आरंभ हो गई। सोमवार को हसनपुर रोड पर गांव छोया में स्थित उमंग डेयरीज लिमिटेड परिसर में बनारस से आए विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवनयज्ञ की शुरूआत कराई। प्लांट हेड संजीव कुमार गौतम ने क्षेत्र में हरियाली एवं खुशहाली के साथ ही समाज के उत्थान की कामना को लेकर आहुतियां दीं। यहां मौजूद उमंग डेयरीज लिमिटेड के अधिकारियों के साथ ही स्टाफ ने भी परिवार सहित पूजा स्थल पर मौजूद रहकर धर्म लाभ उठाया। इस मौके पर उमंग डेयरीज लिमिटेड के एचआर हेड गजेंद्र सिंह, मनीष शाक्य, अमित गुप्ता, प्रदीप कुमार, अभिषेक कुमार, कांता कुमार, सुनित निधि आदि भी मौजूद रहे। उमंग डेयरीज लिमिटेड के प्लांट हेड संजीव कुमार गौतम ने बताया कि यह आयोजन छह दिन तक लगातार चलेगा।





