अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

राजनीति में वर्चस्व दिखाने को सैन समाज को दिखानी होगी एकजुटता की ताकतः एमएस ठाकुर

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। ऑल इंडिया सैन जी  महासंघ ट्रस्ट के संस्थापक एम एस ठाकुर ने कहा की लोकतंत्र में जनसंख्या के आधार पर चुनाव जीता जाता है परंतु हमारी जनसंख्या किसी एक क्षेत्र में निवास नहीं करती जिस कारण हम लोग राजनीतिक पार्टियों पर टिकट के लिए दबाव नहीं बना पाते। उन्होंने अपना वर्चस्व दिखाने के लिए एकजुट होकर टिकट की दावेदारी करने की आवश्यकता पर जोर दिया। 

रविवार को  ऑल इंडिया सैन जी  महासंघ ट्रस्ट की 157 वीं बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा डा.दिलीप कुमार सैन की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारी लाल सैन ने किया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारी लाल सेन ने कहा कि ट्रस्ट की मजबूती के लिए ट्रस्ट के सदस्यों की संख्या बढ़ानी होगी । साथ ही ट्रस्ट में आजीवन सदस्य की संख्या जितनी ज्यादा होगी उतनी ही ट्रस्ट को मजबूती भी मिलेगी और हम सब मिलकर जरूरतमंदों की मदद भी कर सकेंगे।  डॉ. दिलीप कुमार ने कहा कि हम सब समय के साथ साथ अपने में बदलाव लाते हुए पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोते हुए यदि शिक्षा के लिए प्रेरित करें और हमारा समाज शिक्षित हो जाता है तो फिर हमारे समाज को सम्मानजनक अवस्था में जीवन यापन करने से कोई नहीं रोक सकता।  ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश में अमरोहा जनपद के गजरौला निवासी मनमोहन सिंह सैन ने कहा कि  अब समय आ गया है कि हम सब जाति से जमात की ओर बढ़ते हुए समान सामाजिक स्थिति तथा समान विचार वाले व्यक्तियों के साथ मिलकर एक राजनीतिक पार्टी का गठन कर उसका नेतृत्व अपने हाथ में लें। डा.श्रीओम ने कहा कि वर्तमान में वही बिकता है जो दिखता है। इसलिए हमें एक बड़ा सम्मेलन करके अपने समाज की ताकत का एहसास राजनीतिक पार्टियों को कराना चाहिए।  महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे समाज की महिलाओं को आगे आकर राजनीति में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सैन ने कहा कि बहुत ही शीघ्र ट्रस्ट की गतिविधियों में तेजी लाने के लिए कुछ सदस्यों को नई जिम्मेदारी दी जाएगी।  कमलेश सेन ने कहा कि मध्य प्रदेश में जितने भी सैन समाज के छोटे छोटे संघठन हैं। उन सबको एक बड़ी सभा बुलाकर एक साथ मिलकर सैन समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।  बैठक में  30 सितंबर को ट्रस्ट का स्थापना दिवस इस बार मध्यप्रदेश में किसी स्थान पर मनाने पर सहमति बनी। इस अवसर पर मांगेराम सेन, सुंदर सिंह सेन ,सुनील कुमार सैन,सुरेश चंद शर्मा, गौरव कुमार एडवोकेट, राम भज सैन,डा. रंजन कुमार, सुधीर कुमार, राजकुमार गवली, सीपी सिंह ,बिजेंद्र सिंह सैन,रामबाबू श्रीवास ,राजेंद्र कुमार सेन आदि ने विचार व्यक्त किए। 

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!