अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामनोरंजनमहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान में हुई फीचर फिल्म ’’गोदान’’ की स्पेशल स्क्रीनिंग

पं. दीनदयाल कामधेनु इन्टरनेशनल लि. एवं जनता फिल्मस प्रा.लि.मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय समृद्ध संस्कृति एवं स्वर्णिम इतिहास को समेटे है फिल्म  

– जनता सिनेमा मुंबई से आये युसुफ शेख एवं पं. दीनदयाल गोशाला संस्थान मथुरा की ओर से आये अमित सिंह ने विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी को गौमाता की विशेष मूर्ति एवं अंगवस्त्र भेट कर किया सम्मानित

– चिकित्सा विज्ञान ने अपने शोध में ये सिद्ध किया है कि गौमाता ना सिर्फ धार्मिक एवं आध्यात्मिक शक्ति का केन्द्र है, बल्कि गाय के दूध में एन्टीआक्सीडेन्ट एवं गौमूत्र कैंसररोधी व शरीर को टाॅक्सिन मुक्त कर प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है- सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष, वेंक्टेश्वरा समूह 

– जिस तरह आज देश में करोड़ों साधनसम्पन्न लोग अपने बंग्लो/हाउसिंग सोसाईटी में कुत्ते, बिल्लिया पालते हैं यदि उसके आधे लोग भी गौवंश का पालन पोषण एवं संरक्षण करने की शपथ लें तो शत्प्रतिशत ’’स्वस्थ भारत-आयुष्मान भारत’’ का सपना सच होने में एक दशक भी नहीं लगेगा- डा. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान 

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में पं. दीनदयाल गौशाला संस्थान मथुरा एवं जनता फिल्मस प्रा. लि. मुम्बई के संयुक्त तत्वावधान में देश की युवा पीढ़ी को गौवंश पालन पोषण, संरक्षण एवं प्राचीन काल से गौमाता के भारत देश में धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व के साथ-साथ अमृत समान गाय के दूध, गौमूत्र, गोबर आदि के चिकित्सीय महत्व पर आधारित अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म ’’गोदान’’ के सजीव प्रसारण की स्पेशल स्क्रीनिग की गयी।

बृहस्पतिवार को श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के डा. सीवी रमन आडिटोरियम में ’’गोदान’’ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का शुभारम्भ मुम्बई से आये युसुफ शेख, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, पं. दीनदयाल गौशाला संसथान मथुरा के अमित सिंह, प्रभारी कुलपति सीए युवराज सिंह, कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।

लगभग दो घन्टे दस मिनट की इस शानदार ऐतिहासिक फिल्म के समापन पर समूह अध्यक्ष सुधीर गिरि एवं प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थान पं. दीनदयाल गौशाला शोध संस्थान मथुरा का आभार व्यक्त  किया। कहा कि इससे हमारे आज की युवा पीढ़ी के छात्र जो, मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेन्ट एवं अन्य क्षेत्रों की विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहे हैं, वो फिल्म के माध्यम से ना सिर्फ गौवंश के ऐतिहासिक धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व से रूबरू होंगे बल्किउन्हे पता चलेगा कि गौमाता के अमृत समान दूध के साथ-साथ गौमूत्र एवं गाय के गोबर से भी सौ से अधिक चिकित्सीय औषधियां एवं खेती के लिए आर्गेनिक खाद तैयार किया जाता है। इसी कड़ी में वेंक्टेश्वरा की गौशाला में आज 21 गौवंश की सेवा की जा रही है।

प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने कहा कि कुत्ते, बिल्लियां एवं अन्य पालतू जानवरो की सेवा करने वाले देश एवं दुनिया के आधे लोग भी अन्य जानवरो के साथ-साथ गौवंश भी पालने लगें तो आने वाले दस वर्षो में ’’स्वास्थ भारत – आयुष्मान भारत’’ का सपना सच हो जायेगा। यही इस फिल्म का मूल उद्देश्य है। उन्होने सभी नागरिकों से नजदीकी सिनमा हाॅल में जाकर इस शानदार फिल्म को देखने की अपील भी की।

इस अवसर पर डीन एकेडमिक डा. राजेश सिंह, डा. नीतू पंवार, डा. सुमन, डा. राजवर्द्धन, डा. आशुतोष, डा. अश्विनी सक्सेना, डा. एसके श्रीवास्तव, डा. मोहित शर्मा, डा. ओमप्रकाश गोसाई, डा. धीरज, डा. ऐना ऐरिक ब्राउन, डा. रीना जोशी, डा. अनिल जायसवाल, डा. योगेश्वर, डा. थाॅमस, डा. राम कुमार, डा. ज्योति सिंह, डा. ब्रजकिशोर, डा. चन्द्रकान्त, डा. प्रीति मिश्रा, डा. विकास पाण्डेय, डा. मंजरी राणा, डा. श्रीराम गुप्ता, कृष्ण कान्त गुर्जर, प्रांशूल सेठी, अनुषा कर्णवाल, हिमानी, निशा, रिया, हरप्रीत, शीलभद्र, प्रशान्त, सोनू सैनी, आदेश सिंह, मेरठ परिसर से डा. पंकज सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!