अमरोहाउत्तरप्रदेश
पी एम श्री प्राथमिक विद्यालय तिगरी में सत्र के पहले ही दिन कक्षा 1 में 51 बच्चों का नया नामांकन
बीते सत्र में पहले दिन हुआ था 32 बच्चों का एडमीशन

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। गजरौला के तिगरी धाम स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में नए शिक्षा सत्र के पहले ही दिन नामांकन कराने के लिए अभिभावकों की भीड़ लग गई। हर कोई अपने बच्चे का नामांकन इस विद्यालय में कराना चाह रहा था। सुबह स्कूल खुलने से पहले ही लोग अपने अपने बच्चों को लेकर स्कूल गेट पर पहुँच लाइन में लगे थे। स्कूल खुलते ही नामांकन कराने वालों की भीड़ जमा हो गयी।
अमरोहा। गजरौला के तिगरी धाम स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में नए शिक्षा सत्र के पहले ही दिन नामांकन कराने के लिए अभिभावकों की भीड़ लग गई। हर कोई अपने बच्चे का नामांकन इस विद्यालय में कराना चाह रहा था। सुबह स्कूल खुलने से पहले ही लोग अपने अपने बच्चों को लेकर स्कूल गेट पर पहुँच लाइन में लगे थे। स्कूल खुलते ही नामांकन कराने वालों की भीड़ जमा हो गयी।
दिन निकलते ही लग गई थी अभिभावकों की भीड़
एक ओर जहां सरकारी स्कूलों में लोग अपने बच्चों का नामांकन कराना नहीं चाहते हैं और स्कूलों को इसके लिए तमाम तरह के प्रयास करने पड़ते हैं। कहीं रैली निकाली जाती है कहीं घर घर जाकर संपर्क किया जाता है फिर भी लोग अपने बच्चों का नामांकन नहीं कराते हैं वहीं पी एम श्री प्राथमिक विद्यालय तिगरी में आज बच्चों के नामांकन के लिए लगी लाइन बताती है कि गांव के अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई से बहुत खुश हैं यही वजह है कि गांव के लोग प्राइवेट स्कूलों की जगह सरकारी विद्यालय में अपने बच्चों को पढ़ाना पसंद करते हैं। पिछले वर्ष भी सत्र के पहले ही दिन 32 बच्चों का नया नामांकन हुआ था।


विद्यालय में प्रवेश उत्सव का भी हुआ आयोजन
आज विद्यालय में प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी आरती गुप्ता, जिला समन्वयक सतवीर सिंह, एस आर जी डॉ जितेन्द्र सिंह, ए पी ओ मनरेगा सौरभ कुमार जी उपस्थित रहे।खंड शिक्षा अधिकारी आरती गुप्ता ने आज उपस्थित समस्त बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह विद्यालय जनपद का मॉडल विद्यालय है। यहाँ का स्टाफ भी बहुत मेहनती है। यहाँ के बच्चे भी बहुत अच्छे हैं और सभी अभिभावकों का भी विद्यालय में बहुत सहयोग रहता है। उन्होंने कहा कि तिगरी का प्राथमिक विद्यालय पिछले कई वर्षों से जनपद अमरोहा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान रखता है। इस विद्यालय के बच्चों ने प्रदेश स्तर तक नाम रोशन किया है। 2018-19 में भी विद्यालय जनपद और प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चुना गया है। और 2021-22 में जनपद स्तर पर स्वच्छ विद्यालय के रूप में भी प्रथम स्थान हासिल कर चुका है।


सत्र 2025-26 में मिला था स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार, जनपद में प्रथम स्थान
गत सत्र 2025-26 में भी यह विद्यालय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में जनपद में प्रथम स्थान पर रहा है।विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के लिए स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर की व्यवस्था है। साथ ही सभी अध्यापक रोचक टी एल एम के साथ गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाते हैं जिसमें बच्चे भी बहुत रुचि लेते हैं। विद्यालय का वातावरण बहुत ही अच्छा है साथ ही विद्यालय में गुणवत्ता युक्त मध्याह्न भोजन बच्चों को दिया जाता है। यही सब कारण हैं कि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बहुत अच्छी रहती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष मुख्य विकास अधिकारी और जिला अधिकारी के द्वारा विद्यालय को ग्राम पंचायत से लगभग डेढ़ बीघा जमीन दिलाई गयी है और उसकी चाहरदीवारी कराई गई है तथा और भी व्यवस्थाएं इस सत्र में कराई जाएंगी। जिससे यह विद्यालय जनपद का मॉडल विद्यालय बनेगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय का समस्त स्टाफ बच्चों को बहुत ही मेहनत और लगन के साथ पढ़ाता है। आज विद्यालय में प्रवेश लेने वाले सभी बच्चों का टीका लगाकर व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।



