अमरोहाउत्तरप्रदेश

तिगरी में विकास को शीघ्र लगेंगे पंख, विधायक तरारा की पहल कार्यों की शुरूआत

विधानसभा में कई बार उठा चुके हैं मुद्दा, हाल ही में उठाए थे कई सवाल  

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। धनोरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक राजीव तरारा के अथक प्रयासों से आज गंगाधाम तिगरी विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। वर्षों से जिस कार्य की केवल चर्चा होती थी, आज वह धरातल पर दिखाई दे रहा है। विधायक ने हाल ही में तिगरी के विकास को लेकर विधानसभा में भी मुद्दा उठाया था। शीघ्र ही अब तिगरी में विकास की भी गंगा बहती नजर आएगी।

प्रशासन कर रहा 10 से 15 एकड़ भूमि की तलाश 

विधायक तरारा की पहल पर तिगरी गंगा तट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रशासन द्वारा जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए समिति गठित कर लगभग 10 से 15 एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है, ताकि भविष्य में यहां पर्यटन सुविधाओं का व्यापक विकास हो सके।

शीघ्र ही होगा पक्के घाटों का निर्माण 

साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तिगरी गंगा घाट पर पक्के घाटों के निर्माण की योजना भी आगे बढ़ रही है। हाल ही में सेतु निगम की लगभग 10 मशीनें गंगा तट पर कार्य कर रही हैं, जो घाट और तट को मजबूत बनाने का काम कर रही हैं। यह कार्य लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिससे गंगा की धारा व्यवस्थित होगी और कटान की समस्या भी कम होगी।

कार्तिक पूर्णिमा पर लगता है राजकीय मेला 

तिगरी धाम हर वर्ष लगने वाले ऐतिहासिक गंगा मेले और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। विधायक राजीव तरारा के दूरदर्शी नेतृत्व और लगातार प्रयासों से अब तिगरी धाम को एक बड़े धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का मार्ग प्रशस्त हो चुका है।

प्रदेश ही नहीं देशभर में होगा राम रोशन 

आज पूरे क्षेत्र की जनता यह महसूस कर रही है कि मजबूत नेतृत्व और सच्ची नीयत हो तो असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। तिगरी धाम का नाम अब प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में और अधिक गौरव के साथ गूंजने वाला है। धनोरा की जनता को अपने विधायक पर गर्व है।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!